महराजगंज। विकास खंड सिसवा के ग्राम गेरमा और रामपुर के बीच छोटी गंडक नहर कटने से पचास एकड़ खेत में जलभराव हो गया है। जिससे धान की फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। गेरमा के ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अचानक नहर कटने से रामपुर और गेरमा गांव सिवान में खेत में जलभराव हो गया। संवाद