फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के आरोप में खाद की दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाबाजारी के आरोप में खाद की दुकान सील
विज्ञापन

नौतनवां। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने मंगलवार सुबह खाद की कालाबाजारी कर अवैध बिक्री तथा उसकी तस्करी कराने के आरोप में ग्राम सभा मुड़ली में स्थित एक खाद की दुकान को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे कुरहवां खुर्द के रास्ते नेपाल यूरिया भेजे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच जांच शुरू की गई तो दो युवक यूरिया लादकर नेपाल की ओर जाते दिखे। पूछताछ में उन्होंने मुड़ली स्थित पांडेय खाद भंडार से 700 रुपये देकर 2 बोरी यूरिया लाने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि उक्त खाद की दुकान को सील कर आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें