फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधायक के वाहन पर गिरा टोल प्लाजा का बैरियर

Mon, 12 Jun 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के सुरक्षा कर्मियों ने मैनेजर और टोल कर्मचारी को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपवा टोल प्लाजा पर रविवार की शाम लगभग पांच बजे टोल प्लाजा पार करते समय नौतनवां के विधायक ऋषि त्रिपाठी के वाहन पर टोल प्लाजा का बूम बैरियर गिर गया। इससे नाराज विधायक ने टोल प्लाजा कर्मचारी पर बिगड़ गए। सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मी व उनके सहयोगियों ने टोल प्लाजा कर्मचारी तथा मैनेजर को नौतनवां पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां के विधायक ऋषि त्रिपाठी गोरखपुर की तरफ से नौतनवां आ रहे थे। उनके साथ एक वाहन आगे चल रहा था। टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद अगला वाहन प्लाजा से निकलने के बाद विधायक का वाहन का चालक गाड़ी निकालने लगा। इस दौरान प्लाजा का बैरियर उनके वाहन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखते ही सुरक्षा कर्मी तथा विधायक के सहयोगी वाहन से उतर गए। तत्काल टोल प्लाजा मैनेजर अजीत कुमार यादव मौके पर पहुंचे और विधायक से निवेदन करने लगे की गलती हो गई, दोबारा गलती नहीं होगा। इसके बावजूद टोल प्लाजा मैनेजर और टोल कर्मी को नौतनवां पुलिस को सौंप दिया गया। टोल प्लाजा मैनेजर अजीत कुमार यादव ने बताया कि कर्मचारी ने फ्लीट सिस्टम चालू किया था, लेकिन सिस्टम हैंग हो गया जिससे बूम बैरियर गिर गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया टोल प्लाजा पर विधायक के वाहन पर बैरियर गिर गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें