फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाई टेंशन तार से हादसे की आशंका

Mon, 03 Jul 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा के शहीद भगत सिंह नगर में कई मकानों के ऊपर से 11 केवीए लाइन की तार गुजर रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

रामशरण गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की शाम घर के बाहर टहल रहा था। तभी जोर से आवाज हुआ और 11 केवीए का तार टूट कर गिर गया। बच्चू लाल ने बताया कि खेत में 11 केवीए तार का खंभा लगा हुआ। खेतों में कार्य के समय खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में खतरे की आशंका बढ़ जाती है। इसकी शिकायत कई बार की गई, मगर कोई ठोस पहल नहीं हुई। वार्ड के राधे निषाद, बच्चू लाल, सागर, रामदुलारे, दिलीप, सरवन, वकील, फागू, सुदर्शन ने तार हटाने की मांग की। एसडीओ शाहिद अंसारी ने बताया कि अवर अभियंता को मौके निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें