अड्डा बाजार। संपतिहा-अड्डा मार्ग पर गजरहा चौराहा स्थित डंडा नहर की पुलिया की रेलिंग रेलिंग टूटने से दुर्घटना की आशंका प्रबल हो गई है। स्थानीय गुड्डू शर्मा, हरीलाल यादव, किशुनदेव शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेश कुशवाहा आदि ने बताया कि रेलिंग नहीं होने के कारण राहगीरों को दूर से सकरी पुलिया का पता नहीं चल पाता, जिससे तेज रफ्तार छोटे, बड़े वाहन गुजरते हैं। जगदीश चौहान, राकेश कुशवाहा ने कहा कि पुल से सटे दोनों तरफ ट्रांसफार्मर लगा है। ऐसे में खतरे की आशंका बनी रहती है। अवर अभियंता आलोक रंजन ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में है। जल्दी ही पुलिया दुरूस्त हो जाएगी। संवाद