फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेटी की डोली उठने से पहले पिता की उठी अर्थी

Sat, 10 Jun 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर के किनारे कर रहे थे आराम, पानी गिरने से डूबने से हुई मौत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के तेंदुअहिया गांव के बिनटोलिया निवासी गुदरी सहानी (57) शुक्रवार की शाम सात बजे नहर के किनारे बैठे थे। अचानक लुढ़क कर पानी में गिर गए। गहरे पानी में जाने के कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। लोगों की मदद से शव को नहर से निकाला गया। उनकी बेटी की 23 जून को शादी होने वाली थी।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को गुदरी सहानी नहर के किनारे बैठे थे। अचानक वह नहर में गिरकर गहरे पानी में चले गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो तमाम लोग एकत्र हो गए। लोग उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गुदरी साहनी की बेटी की 13 जून को तिलक था और 23 जून को शादी होनी थी। बेटी रितू सहानी की शादी के सामान को पूरा करने के चिंतन में वह बैठे थे। गुदरी की पत्नी कुशमावती देवी ने रोते हुए कह रही थी कि अब कैसे उठेगी बेटी की डोली। गांव के लोगों ने बताया कि गुदरी सहानी बेटी रितू सहानी के तिलक व विवाह की तैयारी को लेकर काफी परेशान थे।
विज्ञापन

गांव के लोगों से बहुत ज्यादा कर्ज ले चुके थे। बैंक से भी कर्ज लिए थे। बड़ा बेटा बीरबल सहानी शादी के बाद से पिता से अलग रहता है। छोटा बेटा दुर्बल सहानी गांव में रहकर मजदूरी करता है। ग्राम पंचायत तेंदुअहिया के ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद धारिया ने बताया कि घटना बहुत ही दुखद है। गुदरी के परिवार को शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें