मारपीट में बहू एवं ससुर घायल
चौक बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र के बसवार गांव में जमीन के हिस्से व बटवारे को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा बदवार निवासी उषा देवी (38) के दो पटीदार भोली व सरवन हैं। रविवार को जमीन बटवारे को लेकर आपस में बहस चल रही थी। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें उषा देवी (38) व उनके ससुर सीता यादव (65) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।