फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोष्ठी में किसानों को किया गया जागरूक

Thu, 08 Feb 2024 06:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज

सार

परतावल ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को किसान गोष्ठी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने किया। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभागार में बृहस्पतिवार को किसान गोष्ठी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने किया। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है। किसान इसका लाभ पाने के लिए अपने नजदीकी कृषि केंद्र पर पहुंचकर जानकारी ले सकते हैं।

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के खाते में सीधा पैसा भेजा जा रहा है।गोष्ठी में कृषि अधिकारियों ने किसानों को फसलों के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को बताया कि रवि की फसल में किसान कितने बीज, खाद किस मात्रा में डाल सकते हैं।

इसके साथ ही रवि फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। सोलर पंप, फसल अवशेष प्रबंधन, पशुपालन उद्यानीकरण, मत्स्य पालन, पीएम सम्मान निधि में ईकेवाईसी, के साथ कई कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर राजेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी सत्यप्रकाश यादव, प्रमोद कुमार, अशफाक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें