फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूरिया के लिए घंटो कतार में खड़े रहे किसान

Wed, 08 Feb 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया के लिए घंटों कतार में खड़े रहे किसान
विज्ञापन

फोटो
केंद्र खुलते ही लोेगों की बढ़ने लगी संख्या, खाद के लिए धक्का-मुक्की भी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। यूरिया के लिए किसान परेशान हैं। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को परतावल के इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सुबह पांच बजे से ही केंद्र के सामने कतार में खड़े हो गए। केंद्र खुलते ही किसानों की संख्या भी बढ़ने लगी। यूरिया लेने के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति हो गई।
माधोपुर गांव के ध्रुवनरायन ने कहा कि गेहूं की दूसरी सिंचाई के बाद यूरिया की अति आवश्यकता है। समय से यूरिया नहीं मिलने से पैदावार में कमी होगी। यूरिया के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े होकर इंतजार किया, लेकिन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूद्रपुर भलुही गांव के सुभाष ने बताया कि यूरिया न मिलने के कारण फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। सरसों और गेहूं की फसल पीली पड़नी शुरू हो चुकी है। ऐसे में यदि यूरिया नहीं मिली तो फसल बर्बाद हो जाएगी। सोमली गांव के बाबूलाल ने बताया कि इस साल ठंड कम होने व धुंध न पड़ने के कारण गेहूं व सरसों की फसल में नुकसान देखने को मिल रहा है। गेहूं का फैलाव नहीं हो रहा, जिसका सीधा प्रभाव पैदावार पर पड़ेगा। यूरिया लेने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहा हूं। अभी तक एक बैग भी यूरिया नहीं मिली।
केंद्र प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि जितनी यूरिया आ रही है, उसे किसानों में वितरित कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें