फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में पानी आने से किसानों ने ली राहत की सांस

Sat, 25 May 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। देवरिया शाखा के नारायणी नहर में शुक्रवार को पानी आने से किसानों ने राहत की सांस ली। 15 मई से किसानों ने खेतों में धान के बीज डालना शुरु कर दिया था। नहर में पानी न आने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा था। बीज डालने के हर तीसरे दिन पंपिंग सेट से पानी चला रहे थे। नहर में पानी आने से बड़ी नहर, माइनर, छोटे बड़े नालों में पानी भर जाने से किसानों की दिक्कत दूर हो गई। मिठौरा क्षेत्र के रहने वाले मनोज, सुरेश कुमार, रामानद चौधरी, मोहन यादव, नन्हे प्रजापति, जोखई प्रजापति आदि ने कहा कि अब समस्या दूर हो गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें