फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहर में इफको सेंटर से डीएपी लेने में किसानों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की भीड़ लगी रही। डीएपी लेने के लिए किसानों को घंटे भर इंतजार करना पडा। सुबह से ही किसान डीएपी लेने के लिए कतार में खड़े हो गए थे। जिले में कुछ स्थानों पर गेहूं की बुआई शुरू हो गई है। इस वजह से किसान पहले ही खाद का इंतजाम करने में जुटे हैं। नटवा गांव के रामदीन ने बताया कि अभी खेत की कटाई नहीं हुई है, लेकिन समस्या को देखते हुए पहले ही डीएपी खरीदने आया हूं। बुआई के दौरान पहले की इसी की जरूरत पडेगी। कतार में मुजहना के राधेश्याम खड़े थे। बोले कि सुबह ही आया था, सोचा जल्दी मिल जाएगा, लेकिन दोपहर में नंबर आया है। इसी तरह से अन्य किसान भी खाद लेने के लिए केंद्र पर आए थे। उनको कुछ देर इंतजार करना पड़ा। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में उर्वरक की कमी नहीं है। किसानों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें