फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की खेती से किसानों का हो रहा मोहभंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की खेती से किसानों का हो रहा मोहभंग
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में गन्ने की खेती से किसानों का मोह भंग हो रहा है। सर्वेक्षण के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले वर्ष जहां 17,673 हेक्टेयर में गन्ने की बुआई हुई थी, वहीं इस बार 15,918 हेक्टेयर में ही बुआई हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष के गन्ना क्षेत्रफल में 1655 हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है। लिहाजा दायरे के घटने से उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।
जिले में गन्ने की खेती का दायरा कम होता जा रहा है। विभाग की ओर से तो इसे बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से पहल की जा रही है। मगर विभिन्न कठिनाइयों को देखते हुए किसान गन्ने की खेती से मुंह मोड़ रहे हैं। कहीं अधिक बारिश से खराब हुई फसल को ध्यान में रखते हुए इस बार कम बुआई की है, तो कहीं समय से गन्ना भुगतान न होने से उनका मनोबल टूटा है। समस्याओं को देखते हुए न सिर्फ उन्होंने अपनी खेती के दायरे को कम कर दिया है बल्कि भविष्य में उत्पादकता के भी कम होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव ने कहा कि मौसम व भुगतान की विसंगितयों की वजह से इस बार गन्ने की खेती का दायरा घटा है। भविष्य में इसके सुधार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें