फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद नहीं मिलने से किसान परेशान, आक्रोश

Tue, 13 May 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण में विलंब को लेकर क्षेत्रीय किसानों में आक्रोश है। समय से खाद न मिलने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। किसान पप्पू गुप्ता, राम अवध मैकेनिक, शिवनारायण शर्मा ने बताया कि जब हम लोग समिति पर खाद लेने जाते हैं तो समिति के सचिव बेवजह की देरी करते हैं। इसके लिए पूरा दिन इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर की गई तो उधर से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। धान की नर्सरी डालने के सीजन में डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। सुधीर विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमार, शशिप्रकाश, शम्भू यादव, बलिराम मौर्या, संदीप राजभर, मनौवर अली, सज्जाद अली, तबारक हुसैन ने आक्रोश प्रकट किया। समिति के सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि नियम के अनुसार उर्वरक की बिक्री की जा रही है। किसानों को समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें