फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। मुख्यमंत्री के नौतनवा आगमन के दौरान किसान नेता एवं अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला द्वारा ज्ञापन सौंपने हेतु पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात कोल्हुई उन्हें भगीरथपुर स्थित आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। शुक्रवार की सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो दरवाजे पर पुलिस बल देख चौंक गए। उन्होंने घर से बाहर निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने बताया कि उपनिबंधक के खिलाफ कार्रवाई एवं मूर्ति स्थापना समेत अन्य मांगों को लेकर वह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपने कुछ अन्य अधिवक्ता साथियों के साथ मुख्यमंत्री को पत्र सौंपने हेतु सभा स्थल पर जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें