फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरेंदा-बृजमनगंज व कैम्पियरगंज जंगल लूट का सुरक्षित स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश बेखौफ देते हैं घटना को अंजाम, जंगल के रास्ते हो जाते हैं फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। फरेंदा-बृजमनगंज व कैम्पियरगंज जंगल लूट सुरक्षित स्थान बन चुका है। बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम देते हैं। लेहड़ा जंगल में हुई दो लाख रुपये की लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गोली मारने के बाद बदमाश रकम लेकर फरार हो गए। युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस टीम बदमाशों को खोज रही है।
बृजमनगंज जंगल क्षेत्र में हुई पुरानी घटनाओं का जिक्र करें तो इन क्षेत्रों में बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम देते हैं। घटना के बाद फरार भी हो जाते हैं। जंगल में सुरक्षा का बेहतर इंतजाम न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सूत्रों की मानें तो घटना के कुछ घंटों के बाद पुलिस को जानकारी मिलती हैं तो कार्रवाई में जुटती है। ऐसे में जंगल में पुलिस की गश्त भी हवा-हवाई ही साबित होती है।
विज्ञापन

जंगल में लूट, छिनैती की तमाम वारदातें होती रहतीं हैं। उसके बावजूद भी पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती हैं। घटना के बाद बदमाश आराम से जंगल के रास्ते भागने में सफल हो जाते हैं। फरेंदा कैंम्पियरगंज व लेहड़ा बृजमनगंज जंगल में लूट की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। अधिकांश घटनाओं का पर्दाफाश भी नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण व्यापारी व अन्य लोग जंगल के रास्ते जाने से डरते हैं।
-
केस नंबर एक - 24 सितंबर 2019 को वनकर्मी राजकुमार से तमंचा दिखाकर बाइक, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिए थे। जिसके बाद पुलिस व स्वाट टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

केस नंबर दो- 19 फरवरी 2019 को फरेंदा सिद्धार्थनगर मार्ग पर सिधवारी इंडेन गैस एजेंसी मालिक से बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए थे। उसके बाद बदमाश कैम्पियरगंज जंगल के रास्ते फरार हो गए थे।

केस नंबर तीन- 6 नवबंर 2019 को बृजमनगंज क्षेत्र के धानी बाजार किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप मालिक से 2.40 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। अभी घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि बदमाशों ने ओवरटेक करके रोका और आंख में मिर्ची पाउडर झोंक कर लूटने की कोशिश की।
केस नंबर चार- 2020 में अक्टूबर माह में लेहड़ा मंदिर दर्शन करने आए नेपाल के दंपति के साथ छिनैती की घटना हुई थी। उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

तीन थानों की सीमा को जोड़ता है फरेंदा-बृजमनगंज जंगल क्षेत्र
-फरेंदा-बृजमनगंज जंगल क्षेत्र तीन थाना से जुड़ने के कारण उसकी रखवाली ठीक ढंग से नहीं हो पाती हैं। फरेंदा थाना में जंगल का क्षेत्र कम पड़ता है, लेकिन अधिकांश भाग बृजमनगंज व पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है। जिसके कारण पुलिस की गश्त भी हल्की पड़ती है। जबकि यह रास्ता आवाजाही का मुख्य मार्ग है। प्रसिद्ध शक्ति पीठ लेहड़ा मंदिर का रास्ता भी जंगल से होकर गुजरता है। उसी तरह से कैम्पियरगंज व फरेंदा जंगल दो थानों के बीच में होने के कारण अपराधी बेखौफ रहते हैं।

लूट की घटना को लेकर संशय में पुलिस
मंगलवार की सुबह गोरखपुर के दो युवकों के साथ हुई लूट की घटना को लेकर पुलिस भी संशय में हैं। युवक से पुलिस पूछताछ भी कर रही हैं। घायल युवक के अलावा साथ के युवक का बयान से पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही हैं। वैसे पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही हैं। रास्ते में लगे सीसीटीवी व अन्य उपकरणों के माध्यम से घटना की जांच में जुटी हुई हैं। जिसको लेकर सर्किल के सभी थानों की पुलिस जांच कर रही है।

घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत
- लेहड़ा जंगल में दो युवकों के साथ हुई लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद से पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है। पुलिस आने जाने वाले लोगों की जांच कर रही हैं। जांच को देखकर लोगों में डर बना हुआ हैं। जंगल के किनारे से लेकर बीच में भी पुलिस की तैनाती है। फायरिंग की बात की जानकारी होने से लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन

-
लेहड़ा जंगल में हुई लूट की घटना के मामले में पीड़ित अभिमन्यु यादव के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। जहां युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।
श्यामसुंदर तिवारी, थानाध्यक्ष, बृजमनगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें