फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीमार रिश्तेदार को देखने अस्पताल गया था परिवार, घर से आठ लाख के जेवर चाेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। घुघली थानाक्षेत्र के बरवां खुर्द में बृहस्पतिवार की रात चोर एक खाली घर खंगाल ले गए लेकिन परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दूसरे दिन दोपहर बाद हो सकी। पीड़ित के अनुसार आठ लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बरवां खुर्द ग्राम पंचायत के रहने वाले विवेक पांडेय पुरैना खंडी स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार को उनके घर के लोग किसी रिश्तेदार की तबीयत खराब होने के कारण जिला अस्पताल में थे। सुबह अस्पताल से लौटने पर स्नान इत्यादि से निवृत होकर विवेक स्कूल पढ़ाने चले गए और अन्य सदस्य दोबारा रिश्तेदार का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल चले गए। स्कूल से लौटकर विवेक पांडेय ने घर के अन्य कमरे जो रात में नहीं खोल सके थे उन्हें खोला तो सामान बिखरा मिला और आलमारी व बॉक्स इत्यादि का लॉक टूटा मिला। घर के अन्य सदस्यों के पहुंचने पर घर के सामग्रियों का मिलान कराया गया तो लगभग आठ लाख के जेवर गायब थे। परिवार ने घुघली पुलिस को सूचना दी। मौके पर घुघली पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। घुघली थाना निरीक्षक सूरज कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें