महाराजगंज के एक निजी अस्पताल में मरीजों ने नवजात शिशु की मौत पर हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की तबीयत खराब होने पर समय से इलाज नहीं मिला। प्रसूता के परिजनों का आरोप लगाया कि प्रसव के बाद स्टाफ नर्स इलाज में देखभाल करने की जगह रकम मांग रही थी। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। सीएमएस ने जांच करवाने की बात कही।