फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनीर का टुकड़ा मसलने पर बिखर जाए, तो समझें नकली

Mon, 27 Feb 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

खराब पनीर खाने से टायफाइड, डायरिया, पीलिया, अल्सर जैसे रोग होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। त्योहारों में मिलावटी पनीर भी बेचा जाता है, ऐसे में जब भी आप पनीर लें तो उसकी भी पहचान कर लें। दरअसल, पनीर का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे मसलकर देखें। अगर पनीर टूटकर बिखर गया, तो नकली है। नकली पनीर में स्कीम्ड मिल्क पाउडर मिला होता है, इससे वह ज्यादा दबाव सहन नहीं कर पाता और टूटने लगता है।
केएमसी डिजिटल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि खराब पनीर खाने से टायफाइड, डायरिया, पीलिया, अल्सर जैसे रोग हो सकते हैं। इतना ही नहीं आपको पेट दर्द, सिर दर्द, स्किन इरिटेशन और इनडाइजेशन की भी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पनीर को पानी में उबालें। जब वह ठंडा हो जाए तो उस पर कुछ बूंदें आयोडीन टिचर की डालें, अगर कुछ देर में पनीर नीला हो जाए तो मिलावटी है।
विज्ञापन

-
खरीदने से पहले ऐसे करें मिठाई की जांच
-मिठाई में कलर की मिलावट खूब की जाती है, इसलिए रंग-बिरंगी मिठाई खरीदने से बचें। कलरयुक्त मिठाई को हाथ में लेकर चेक करें, अगर हाथ में रंग नहीं लग रहा तो रंग की मिलावट नहीं है।
-मिठाई पर लगे चांदी के वर्क में मिलावट की जाती है। आप वर्क को जलाकर चेक कर लें। असली वर्क जलने पर छोटी गोलीनुमा बन जाएगा और नकली वर्क ग्रे कलर का जला हुआ कागज जैसा लगेगा।
विज्ञापन

-मिठाई खरीदने से पहले चख लें, इससे बासी और ताजी का पता चला जाएगा। अगर मिठाई थोड़ी कड़ी और सूखी है तो पुरानी हो सकती है।
अगर केसर वाली मिठाई खरीद रहे हैं तो उसे पानी में डालकर चेक कर लें, अगर रंग निकल रहा है तो समझें केसर नहीं कलर मिलाया गया है। अगर रंग नहीं निकल रहा तो समझें असली केसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें