महराजगंज। 15 से 25 सितंबर के बीच गन्ना विभाग की तीन समितियों में किसानों के लिए मेला लगेगा। वहां पर मौजूद सुपरवाइजर आने वाले किसानों को उनका विवरण बताएंगे, यदि कहीं कोई कमी होगी तो उसके निदान की दिशा में भी सार्थक पहल की जाएगी।
गन्ना विभाग व मिल के कर्मियों की ओर से गांव में किए गए प्रदर्शन के कार्य को पूरा कर लिया गया है। अब 15 से 25 सितंबर के बीच में सिसवां व घुघली समिति में संबंधित समिति क्षेत्र के किसानों के लिए मेला लगेगा। वहीं फरेंदा समिति में फरेंदा व बृजमनगंज क्षेत्र के किसानों के लिए। वहां पर पहुंचने वाले गन्ना किसानों को सुपरवाइजर की ओर से उनकी खेती के संपूर्ण विवरण से अवगत कराया जाएगा, यदि कोई कमी सामने आएगी तो से दूर कराने की दिशा में भी प्रयास होगा।
-
गन्ना किसानों को प्री-कैलेंडर बांट दिया गया है। समितियों पर मेला लगाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। यदि किसी भी गन्ना किसान को किसी प्रकार की समस्या हो तो वे संबंधित समितियों में लगने वाले मेले में पहुंचकर उसे दूर करा सकता है।
-ओमप्रकाश सिंह यादव, जिला गन्ना अधिकारी