फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोटेदारों ने लाभांश बढ़ाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पौहारी शरण ने बृहस्पतिवार को संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पौहारी शरण ने कहा कि खाद्यान्न पर 90 रुपये प्रति क्विंटल और चीनी पर 70 रुपये प्रति क्विंटल मिलने वाला लाभांश बेहद कम है। विक्रेताओं ने इसे बढ़ाकर न्यूनतम 200 रुपये प्रति क्विंटल करने और सभी कोटेदारों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की। उनका कहना था कि अन्य राज्यों में उचित दर विक्रेताओं को बेहतर लाभांश एवं न्यूनतम आय की सुविधा मिल रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में पर्याप्त आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा है। कोटेदारों ने प्रत्येक उचित दर विक्रेता के लिए पांच लाख रुपये का जीवन बीमा और उनके परिवार के सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें