फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अल्ट्रासाउंड कराना है तो नंबर लगाकर एक दिन बाद आइए

Sun, 07 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
मरीजों को बाहर अल्ट्रासाउंड कराने पर खर्च करने पड़ रहे 400 से 600 रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अगर जिला अस्पताल में एक रुपये की पर्ची पर अल्ट्रासाउंड कराना चाहते हैं तो एक दिन रुकना पड़ेगा। एक दिन में 40 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो रहा है। इसके बाद पांच इमरजेंसी वाले मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। इससे अधिक मरीज होने पर उन्हें दूसरे दिन बुलाया जाता है। ऐसे में मरीज हर के अल्ट्रासाउंड कराने पर मजबूर हो जाते हैं।
महिला अस्पताल आए राकेश ने बताया कि पत्नी गर्भवती है। डॉक्टर को दिखाया तो वह अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने गया तो 40 मरीजों की सूची पूरी हो गई थी। नंबर लगाकर दूसरे दिन आने के लिए कहा गया। मजबूर होकर बाहर 400 से 600 रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा।
विज्ञापन

सोहगौरा की राधा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने गई तो दूसरे दिन आने को कहा गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि रेडियोलाजिस्ट की कमी के कारण थोड़ी समस्या हो रही है।महानिदेशक को पत्र भेजा गया है। रेडियोलाजिस्ट के तैनाती होते ही समस्या दूर हो जाएगी।
..
चार अस्पतालों पर धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड की मशीन
जिला अस्पताल के बगल महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी फरेंदा, नौतनवां में अल्ट्रासाउंड की मशीनें लगी हैं, लेकिन संचालन नहीं हो सका। अब मशीनें खराब भी होने लगी हैं।

...
अल्ट्रासाउंड कक्ष में सुबह 10 बजे पर्ची लेकर पहुंची तो पता चला की डॉक्टर नहीं हैं। कुछ देर बाद एक डॉक्टर आए तो अल्ट्रासाउंड शुरू हुआ। भीड़ इतनी थी की नंबर ही नहीं आया। एक कर्मचारी ने बताया कि सोमवार को अल्ट्रासाउंड होगा। अब बाहर से अल्ट्रासाउंड कराऊंगी।
विज्ञापन

रेनू, गेरमा गांव
...

पर्चा जमा किया को पता चला की आज का कोटा पूरा हो गया है। उन्हीं लोगों का अल्ट्रासाउंड होगा, जिनका नंबर पहले लगा है। रविवार को छूट्टी है। ऐसे में बाहर से रकम देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा।
धर्मेंद, अमरूतियां गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें