फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंखों में संक्रमण के मरीज बढ़े

Fri, 15 Mar 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम बदलने के चलते आंखों में संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। चुनचुनाहट के बाद आंखें लाल हो जा रही हैं। नेत्र रोग विभाग में रोजाना इस समस्या से पीड़ित 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं। किसी को आंखों में संक्रमण की दिक्कत है तो किसी को त्वचा संबंधी परेशानी है।
विज्ञापन

बीते दिनों बारिश के कारण तापमान में कमी के बाद अब तेज धूप निकल रही है। जिला अस्पताल में आम दिनों की अपेक्षा अधिक मरीज आ रहे हैं। जनरल फिजीशियन, त्वचा रोग और नेत्र रोग की ओपीडी में अधिक रोगी आ रहे हैं। वहीं बच्चों में आंखों के संक्रमण की समस्या सामने आ रही है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष निगम ने बताया कि इन दिनों आंखों में संक्रमण के रोगी अधिक आ रहे हैं। इन्हें जुकाम के साथ आंखों में संक्रमण हो रहा है। आंखों में सूजन, जलन, पानी आने की समस्या हो रही है। यह संक्रमण से फैलता है। संक्रमित को परिवार में अन्य लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। दिन में कई बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं। अनावश्यक धूप में जाने से बचें। धूप का चश्मा लगाकर रखें। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 100 रोगियों की ओपीडी हुई है।
बिना परामर्श न लें दवाएं
फिजीशियन डॉ. प्रमोद कमार ने बताया कि साफ-सफाई का ध्यान रखें। बाहर से आने के बाद हाथ पैरों को धोएं। बुखार अथवा अन्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। डॉक्टर के परामर्श के बिना दवाएं न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें