फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वाहनों से नेपाल में हो रही वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वाहनों से नेपाल सीमा में हो रही वसूली
विज्ञापन

सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे नवल परासी जिले के बर्द घाट में पश्चिमांचल यातायात व्यवसायी समिति नेपाल की ओर से सोनौली से काठमांडू राष्ट्रीय राजमार्ग बैरियर लगाया गया है। जहां वाहनों से वसूली हो रही है। इसके लिए 50 रुपये की रसीद काटे जा रहे हैं और पांच सौ रुपये वसूल किए जा रहे हैं। सोनौली पहुंचे चालकों ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। बुधवार की सुबह काठमांडू से वापस सोनौली पहुंचे ट्रक चालक अब्दुल निवासी प्रयागराज, बृजेंद्र सिह निवासी प्रयागराज और सुनील यादव निवासी आजमगढ़ ने सोनौली पुलिस से शिकायत की। बताया कि काठमांडू राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवलपरासी जिले के बर्दघाट में पांच युवक भारतीय वाहनों को रोककर वसूली कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर मारपीट कर रहे हैं। चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय ने बताया कि नेपाल पुलिस को वसूली की घटना से अवगत करा दिया गया है। जल्द इस मामले में कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें