फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रत्याशियों ने जनता जनार्दन पर जताया भरोसा

Fri, 05 May 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख दलोंं के उम्मीदवार बाेले- जनता जिसे चाहेगी, उसी के सिर बंधेगा जीत का सेहरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर निकाय की मतदान प्रक्रिया बृहस्पतिवार की शाम पूरी हो गई। मतदान के बाद महराजगंज नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर चुनावी किस्मत अजमा रहे प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के अपनी जीत का दावा किया है। किसी ने अपनी सरकार के विकास कार्यों को जीत का आधार बताया तो किसी ने विपक्षी पार्टियों की विफलता को जीत का आधार बताया। सभी ने कहा कि जनता जनार्दन पर पूरा भरोसा है।
..
भाजपा सरकार में ग्रामीण के साथ नगरीय क्षेत्र के विकास पर अधिक फोकस दिया जा रहा है। विकास कार्यों की बदौलत जनता मौका जरूरी देगी। जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना चाह रही है।
विज्ञापन

उर्मिला देवी , भाजपा प्रत्याशी
...
समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में नगरीय सुधार की दिशा में व्यापक काम किए थे। जबसे भाजपा सरकार आई है निकायों के विकास पर ग्रहण लग गया है। इसके विरोध में इस बार जनता जरूरी मुझे मौका देगी।
पुप्प लता मंगल, सपा प्रत्याशी
...
जिले में दिख रहा विकास बहुजन समाज पार्टी की देन है। जनता सबकुछ जानती है। बसपा ही सर्वसमाज की सच्ची हितैषी है। लोगों का भरपूर समर्थन मिला है। जीत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

आशा देवी, बसपा प्रत्याशी
...
स्थानीय चुनाव में प्रत्याशी की छवि मायने रखती है। मतदाता बदलाव चाहते हैं। अपने पुराने कार्यकाल में नगर का हर संभव विकास किया। नगर के लोग मुझे जरूर अवसर देंगे।
रीता भारती, कांग्रेस, प्रत्याशी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें