फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घुघली में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं, यात्री परेशान

Thu, 18 Apr 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। घुघली रेलवे स्टेशन पर कहने के लिए यात्री सुविधा के लिए तो चार पैसेंजर ट्रेनें है, जो इस स्टेशन पर रुकती हैं, लेकिन निर्धारित समय से न आने से यात्रियों को परेशानी होती है। इस रूट पर चल रही छह एक्सप्रेस ट्रेनों में मात्र एक ही एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होता है।
विज्ञापन

महराजगंज मुख्यालय से घुघली नजदीक होने व प्रमुख रेलवे स्टेशन होने से इस स्टेशन का महत्व बढ़ जाता है। इस स्टेशन पर चार पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है, लेकिन निर्धारित समय से न चलने के कारण यात्री परेशान रहते हैं। छह एक्सप्रेस ट्रेनें इस रूट से जाती हैं, लेकिन मात्र एक सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन ही घुघली रेलवे स्टेशन पर रुकती है। यह रक्सौल तक जाती है। इससे रोजाना 200 से 250 यात्री इस एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करते हैं। सभी एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती तो यात्रियों की मुश्किल दूर हो जाती।
सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से आनंद बिहार दिल्ली जाने वाले मयंक सिंह, रूपक सिंह, संदीप दुबे महमूद आलम, रफीक आदि ने बताया की घुघली रेलवे स्टेशन से जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों के लिए लाभप्रद है। अन्य एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने के लिए कप्तानगंज या सिसवा जाना पड़ता है। सीताराम पांडेय ने बताया की उक्त स्टेशन से दो जिलों के यात्री लाभान्वित होते हैं। रेलवे के पीआरओ महेंद्र शुक्ला ने बताया कि आवश्यकता के लिए सत्याग्रह का ठहराव है। आवश्यकता के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। इस समय सभी ट्रेनें समय से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें