फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डाक बंगले में हुड़दंग पर दो एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 07 Jan 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मी मना रहे थे जश्न
विज्ञापन

जिला प्रशासन से की गई थी शिकायत
जिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का दिया निर्देश
महराजगंज। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में शुक्रवार देर रात जश्न मनाना कर्मियों को महंगा पड़ गया। रात में ही डाक बंगले में हुड़दंग होने की शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी। तेज आवाज में डीजे में गाना बजाकर नृत्य हो रहा था। जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। रात में सदर एसडीएम की ओर से दो बार मना करने के बाद भी जश्न मनता रहा।
विज्ञापन

इस प्रकरण में जिलाधिकारी ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा और सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल को स्पष्टीकरण जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। सिंचाई डाक बंगले में पार्टी होने की जानकारी मिली थी। रात में एसडीएम सदर को भेजकर मामले की जानकारी ली गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें