फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्रावली प्रेषित न करने पर लेखपाल से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 01 Apr 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भूमि अध्यापित अधिकारी मदन मोहन वर्मा व सदर एसडीएम रमेश कुमार ने रविवार को घुघली-आनंदनगर रेल लाइन निर्माण परियोजना के लिए घुघली खुर्द, जोगिया, रामपुर बसडीला के भूमि अधिग्रहण के मुआवजा वितरण कार्य की समीक्षा की। जानकारी मिली कि 25 करोड़ रुपये संबंधित किसानों को दी जा चुकी है। शेष राशि भी जल्द किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। समय से मुआवजा देने की पत्रावली न प्रेषित करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान कहा गया कि जिन लोगों की किसी कारण से पत्रावली अभी प्रस्तुत नहीं की गई है, उसकी सुनवाई कर नियमानुसार निस्तारण किया जाए, जिससे समय से किसानों को मुआवजा दिया जा सके। एसएलएओ ने बताया कि रेल परियोजना करीब 50 गांव से होकर गुजरेगी। अभी तक किसानों को 25 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरण हो चुका है। जल्द 35 करोड़ का मुआवजा संबंधित के खाते में भेज दी जाएगी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नौ गांव के अंतिम गजट हेतु रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। अन्य 15 गांवों में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी जल्द भेजने की तैयारी है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक मनोज चौधरी, मदन गोपाल भूमि अर्जन अमीन, कन्हैया गुप्ता लेखपाल, ऐनुलहक, राकेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें