फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्वे होने से बढ़ी मुआवजे की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा के बघेला नाला में बीते माह बाढ़ आने से डूबी धान की फसल का रविवार को लेखपाल ने सर्वे किया। फसल डूबने के कारण धान की बालियों में दाना नहीं पड़ा था। नुकसान की भरपाई के लिए कुछ किसान राजस्व विभाग से सर्वे कराने की मांग कर रहे थे। बिषखोप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चूसिंह व अन्य किसानों की मौजूदगी में सर्वे करवाया गया। सर्वे होने से किसानों को मुआवजे की उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार, नौतनवा के बघेला नाला के उफान से प्रभावित गांव रेहरा, महुलानी, बेलभार, मनिकौरा, विषखोप, लक्ष्मीपुर, परसा, भरटोलिया आदि के सिवान में धान की फसल डूबने से किसानों को भारी नुकसान हुआ। जय किशुन यादव, गतिराम साहनी, गया पासवान, रामकुमार यादव, रामबेलास यादव, बृजेश पटेल, गिरजेश यादव व उस्मान अली ने बताया कि जब धान की बालियां निकल रही थीं तभी बाढ़ आने से फसल डूब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें