महराजगंज। नौतनवां थाना सभागार नौतनवां में रविवार को प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह की अध्यक्षता में मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने तजियादारों से ताजिया रखने, कर्बला आदि की जानकारी ली और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। ताजियादार ताजिया का जुलूस शांतिपूर्वक निकालें ,डीजे मानक के अनुरूप बजाएं, प्रतिबंधित अस्त्र शस्त्र का प्रयोग न करें। जुलूस के दौरान यदि कोई व्यवधान उत्पन्न करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। त्योहार में खलल डालने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसएसआई संजय कुमार कस्बा चौकी प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक जंग बहादुर यादव रामचंद्र चौधरी, अरुण कुमार सिंह ताजियादार आशिक अली, सलीम, गुलाम, शेर अली, शौकत अली, मकसूद आलम आदि मौजूद रहे। संवाद