परतावल। नेटवर्किंग कंपनी में कमीशन का लालच देकर चार महिलाओं से रुपये जमा करा लिए गए। तीन साल बाद भी न तो मूलधन वापस मिला और न ही कमीशन। मंगलवार को रुपये मांगने पहुंचीं महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश का आरोप है। गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के लुहसी गांव निवासी रासमुखी, आशा देवी, खुशबू और यशोदा ने मामले में श्यामदेउरवा थाने में तहरीर दी है। एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।