फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया वनग्रामों में विकास कार्यों का जायजा

Fri, 15 Feb 2019 12:51 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
डीएम ने लिया वनग्रामों में विकास कार्यों का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी व एसपी ने गुुरुवार को वनग्राम चंदनचाफी और दौलतपुर पहुंचकर विकास कार्यों में हुई प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी और एसपी ने केंद्रों के बाद पनियरा ब्लॉक के वनग्राम चंदनचाफी का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ आनंद गुप्ता ने बताया कि गांव में मनरेगा के तहत 150 मीटर खड़ंजा कार्य हुआ है। कुल 37 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सांसद निधि से पांच सोलर लाइट, 14 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं। विधायक निधि से 20 और हैंडपंप लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वनग्राम में विद्यालय व आंगनबाड़ी भवन नहीं है। डीएम ने वन ग्राम में जल्द ही आंगनबाड़ी व विद्यालय भवन के निर्माण का भरोसा दिया। इस दौरान डीएम को सड़क निर्माण के लिए शासन में पत्र भेजे जाने की जानकारी भी दी गई। इसी क्रम में डीएम ने परतावल ब्लॉक के वनग्राम दौलतपुर का भी निरीक्षण किया तथा यहां प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जब डीएम ने बच्चों से 7 व 13 का पहाड़ा सुनाने को कहा तो वह नहीं सुना सके। इस पर डीएम ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की हिदायत दी। इस वनग्राम में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य चल रहा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें