फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो केंद्रों पर मूल्यांकन पूर्ण, जयपुरिया में शेष

Sat, 30 Mar 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा के कापियों के मूल्यांकन का कार्य आज दो निर्धारित केंद्रों पर पूर्ण कर लिया गया। तीसरे केंद्र पर कुछ कापियां बची हुई हैं जिनका मूल्यांकन शनिवार को होगा। शिक्षकों के बहिष्कार के बाद लगभग 81 हजार कापियों का मूल्यांकन रुका था लेकिन कार्य पर दोबारा आते हुए शिक्षकों ने तेजी से कार्य निपटाया। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि शुक्रवार को महराजगंज इंटर काॅलेज में 10,4175 सेठ आनंद राम जयपुरिया काॅलेज फरेंदा में 114824 तथा गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर काॅलेज महराजगंज में 134530 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। डीआईओएस ने बताया कि किसी भी केंद्र से अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। दो केंद्रों से मूल्यांकन समाप्त हो गया है। जयपुरिया इंटर काॅलेज फरेंदा में 3550 कापियां बची हैं। बाकी बची उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें