फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गंदगी मिलने पर ईओ ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई

Fri, 03 Jan 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने सक्सेना तिराहे के पास स्थित वेडिंग जोन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई और निर्देशित किया कि इसे तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएं नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद, उन्होंने वेडिंग जोन में स्थित पंजीकृत दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदार ऐसे मिले,जो वेडिंग जोन में दुकान चलाने के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर रखी। इस पर उन्होंने जिम्मेदारों पर नाराजगी जाहिर की और संबंधित दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर अपनी दुकानों का संचालन शुरू कर दें। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। ईओ ने इसके अलावा नवनिर्मित पार्क का निरीक्षण किया और वहां की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क में फूल-पत्तियां आदि की सजावट और अन्य जरूरी कार्यों को शीघ्र कराने की बात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें