महराजगंज। कास्मोपोलिटन स्कूल में मातृ दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
प्रबंधक महेंद्र नंद जायसवाल ने कहा कि जीवन में सबसे ऊंचा स्थान मां का होता है। वैसे तो मां के सम्मान में हर दिन कम है, लेकिन हम हर साल मई में मदर्स डे मनाते हैं। प्रधानाचार्य श्वेता नंद जायसवाल ने मां दिवस की उपयोगिता की जानकारी दी। इस मौके पर रुद्र प्रताप सिंह, उमाशंकर लाल, मनीष कुमार, रत्नेश विश्वकर्मा, मुहम्मद आरिफ, ममता मणि त्रिपाठी, मोनू, प्रियंका, मनीषा, नीलम आदि मौजूद रहीं। संवाद