जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में गर्मियों के दृष्टिगत सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कूलिंग सेंटर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हीट वेव से बचाव के सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करें। कहा कि अस्पतालों में गर्मी से बचाव के सभी इंतजाम करें, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कत न होने पाए। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को हीट वेव से बचाव के विषय में जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही डीपीआरओ को उथले हैंडपंप को रीबोर कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।