फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नामांकन आज से, बगैर आईडी कार्ड के प्रवेश नहीं

Tue, 07 May 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार से नामांकन प्रकिया शुरू होगी। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परिसर में करीब 12 बैरियर बने हैं। बैरियरों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। आईडी कार्ड की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश मिलेगा। वहीं कचहरी जाने वालों को एआरटीओ कार्यालय की ओर से होकर जाना पड़ेगा। कलक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरे से प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जाएगी। नामांकन स्थल पर 170 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों ने जांच कर व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि नामांकन के लिए आने वाले सभी प्रत्याशियों को जांच के बाद ही अंदर भेजें, बिना आईडी कार्ड के अनावश्यक लोगों को प्रवेश न दें, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करें। नामांकन कक्ष के पास तैनात पुलिस बल को आने-जाने वाले लोगों का मेटेल डिटेक्टर आदि से जांच करने के निर्देश दिए। बैरियर पर इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल तैनात रहेंगे। महराजगंज जनपद जो नेपाल से 84 किलोमीटर की सीमा लगी हुई है जिसको देखते हुए 32 पॉइंट निर्धारित हैं, जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष होगी। अभ्यर्थी की उम्र 25 वर्ष की पूर्ण होनी चाहिए। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। ट्रेजरी चालान एसबीआई से बनावाकर ही जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन

-
प्रत्याशियों के साथ आने वाले 100 मीटर पहले ही रूकेंगे

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने नामांकन और चुनाव संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने नामांकन कक्ष, नामांकन के लिए निर्धारित मार्ग, बैरिकेडिंग आदि को देखा। जिलाधिकारी ने प्रत्याशियों के साथ आने वाले वाहनों और लोगों की संख्या के बारे में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने सीसीटीवी और नामांकन प्रक्रिया के वीडियोग्राफी के संदर्भ में भी निर्देशित किया। नामांकन के दौरान निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। प्रत्याशियों के साथ आने वाले न्यूनतम 100 मीटर पहले ही रोकने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों ने सिंचाई डाक बंगला और पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन का भी अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखकर आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, अपर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


प्रत्याशियों को इन विंदुओं पर देना होगा ध्यान

-प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र पर अपना एक फोटोग्राफ व पांच फोटो पीछे नाम लिखकर जमा करेंगे।

-प्रारूप दो को प्रत्याशी अथवा उनके प्रस्तावक ही जमा करेंगे।

-नामांकन दाखिल करने से पूर्व प्रत्याशी बैंक में एक खाता खोलेंगे

-खाते से ही निर्वाचन व्यय का विवरण अंकित किया जाएगा

प्रत्याशी इन तिथियों में कर सकते हैं नामांकन
-बसपा प्रत्याशी मौसमे आलम 9 मई को
-भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 10 मई को
-गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी 14 मई को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें