फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी व शिक्षक दिखाएं एकजुटता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसवीएस इंटर कॉलेज में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में बाेले प्रांतीय संगठन मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरानी पेंशन के लिए शिक्षक व कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कार्य करें। यदि ऐसा हुआ तो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।
ये बातें नगर के जीएसवीएस इंटर कॉलेज में रविवार को हुई अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन को विस्तृत रूप देकर ही अपनी मजबूत स्थिति का एहसास कराया जा सकता है। मंडल अध्यक्ष डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन की आंधी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि एक अक्तूबर को नई दिल्ली में पेंशन शंखनाद महारैली का आयोजन किया गया है, जिसमें जिले के 400 लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने कहा कि 15 जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू हुआ है, संगठन से जुड़े लोग अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाएं। सैफुद्दोजा ने कहा कि एक से नौ अगस्त तक घंटी बजाओ कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने का कार्य होगा। संचालन विनोद कुमार ने किया। इस दौरान महेश कुमार, राजेश्वर यादव, रामज्ञान, पंकज मौर्या, प्रमोद पटेल, अरविंद यादव, आरबी सिंह, सुधीर त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें