फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता पर जोर, सफाई व्यवस्था कमजोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरुकता पर जोर, सफाई व्यवस्था कमजोर
विज्ञापन

पिछले डेढ़ महीने में मिले डेंगू के 11 मरीज
मच्छर से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। पिछले डेढ़ महीने में डेंगू के 11 मरीज मिले हैं। मरीजों के सामने आने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने दवा का छिड़काव शुरू करा दिया है। वैसे विभाग की ओर से बीमारी की रोकथाम के लिए पूरे साल प्रयास चलता है। मलेरिया विभाग की टीम मोहल्ला-मोहल्ला घूम कर लोगों को जागरूक करती है, लेकिन सफाई व्यवस्था बदहाली पूरी कोशिश पर पानी फेर देती है। सड़क किनारे और गलियों में फैला कूड़ा, टूटीं नालियां, सड़कों पर बहता गंदा पानी, जलभराव लोगों में डेंगू बांट रहे हैं।
जिले में डेंगू मरीजों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। सभी सीएचसी पर एक-एक और जिला अस्पताल में छह बेड आरक्षित हैं। बीमारी से बचाव के लिए जागरुकता फैलाने के लिए जिले में चार टीम है। हर टीम में चाल लोग शामिल हैं, जो घर-घर भ्रमण कर लोगों को डेंगू से बचाव का तरीका बताते हैं। लोगों को जागरूक करते हैं कि वे घर में और आसपास सफाई रखें। कहीं भी पानी जमा न होने दें। मच्छर से बचाव के उपाय अपनाएं, लेकिन शहर से गांव तक सफाई व्यवस्था बदहाल होने की वजह से कोशिश बेकार जा रही है।
विज्ञापन

सिंदुरिया गांव के मोनू एक अक्तूबर को डेंगू पॉजिटिव मिले। गांव के चार टोलों की आबादी 5500 के करीब है। यहां सफाई व्यवस्था बदहाल है। दो सफाई कर्मियों की तैनाती है, लेकिन हर ओर गंदगी दिख जाती है। मुरली वाली टोला, भगवानपुर टोला, मंगलपुर टोला और सड़क टोला में नालियां गंदगी से पटी हैं। मदरसे के पास कूड़े का अंबार लगा है। गांव में करीब पांच माह पूर्व फॉगिंग हुई थी। ग्राम सभा निवासी गोविंद जायसवाल ने बताया कि मच्छर का प्रकोप अधिक है, जिससे लोग बीमारी के चपेट में आ रहे हैं। दब्बीर हसन, संजय ने बताया कि नालियों में चूने का छिड़काव नहीं होता। पौहारी ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। ग्राम प्रधान केशव यादव ने बताया कि स्वच्छता मद में 25 हजार रुपये मिले थे, जिससे फॉगिंग कराई गई थी।
शहर के जयप्रकाश नगर मोहल्ले में सायला डेंगू से पीड़ित हुई थीं। इलाज के बाद वह स्वस्थ हैं। मोहल्ले में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। गंदगी की वह से लोग बीमार हो रहे हैं। पिछले डेढ़ माह में सदर ब्लॉक में छह, सिसवा में तीन, मिठौरा व नौतनवां में एक-एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

--------------------
- डेंगू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में इलाज एवं जांच के बेहतर इंतजाम हैं। फॉगिंग के लिए 37 मशीन हैं। सीएचसी स्तर पर फॉगिंग कराई जाती है। सभी सीएचसी पर 100-100 जांच किट उपलब्ध हैं। मलेरिया निरीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। डेंगू के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं।
- त्रिभुवन चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी
----------------
- नगर में स्वच्छता पर विशेष जोर है। मच्छर रोधी दवा का छिड़काव समय-समय पर कराया जाता है। जरूरत के अनुसार शहर में फॉगिंग कराई जाती है।
- कृष्ण गोपाल जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें