फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक में आपातकालीन सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

महराजगंज। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा ने शनिवार को चौक बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आपातकालीन सेवाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके आगमन के पहले आपातकालीन सेवाओं को शुरू कर दिया गया। क्षेत्र के लोगों को अब इमरजेंसी सेवा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के दौरान आपातकालीन कक्ष, ओपीडी, लैब, फार्मेसी, टीकाकरण कक्ष, जनरल वार्ड सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने केंद्र पर जल्दी प्रसव सेवाओं को शुरू करने के निर्देश दिए। इसके लिए सीएचसी चौक पर एक प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एक एनेस्थेटिस्ट और एक सर्जन को ऑन कॉल बुलाने अथवा सप्ताह में न्यूनतम एक दिन के लिए संबद्ध करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर प्रभावी टीकाकरण सेवा शुरू करने के लिए वैक्सिकोल्ड चेन के लिए डीप फ्रीजर, बिजली आपूर्ति के लिए जेनरेटर लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडी स्वास्थ्य डॉ. आईपी सिंह, सीएमओ डॉ. नीना वर्मा, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें