निचलौल। बिजली उपकेंद्र से जुड़े निचलौल नगर और ग्रामीण फीडर तथा भेड़िया, मिठौरा, डोमा फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रभावित रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता बिजली निचलौल टाउन मिथिलेश महतो ने देते हुए बताया कि बैकुंठपुर पावर हाउस से निचलौल बिजली उपकेंद्र तक आपूर्ति होने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन से सटे हुए पेड़ों की डालियों की छंटाई इन दो दिनों में की जाएगी। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि पेड़ों की डालियों के चलते आए दिन लाइन फाल्ट की समस्या उत्पन्न होती है। संवाद