नौतनवा। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान पोल शिफ्टिंग कार्य हेतु नगर स्थित तहसील विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी जनता चौक एवं जलकल फीडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे से 7 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत संजय सागर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि जनता चौक एवं जलकल फीडर का शटडाउन रहने के कारण जनता चौक, जलकल, परसोहिया मोहल्ला, सिद्धार्थ नगर, इंदिरा नगर, छपवा एवं भुन्डी मोहल्ला के उपभोक्ताओं को दो घंटे तक विद्युत की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले बिजली संबंधित सभी जरूरी कार्यों को निपटाकर विभाग का सहयोग करने की अपील की है।