नौतनवा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम छपवा गांव के पास सड़क चौड़ीकरण में आने वाले पोल को शिफ्ट करने का कार्य किया जाना है। इसके कारण बुधवार की सुबह 05:30 बजे से 07:30 बजे तक नौतनवा तहसील विद्युत उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 केवी जनता चौक एवं जलकल फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत संजय सागर ने दी। उन्होंने बताया कि दो फीडरों के शटडाउन रहने के कारण जनता चौक, जलकल, परसोहिया मोहल्ला, सिद्धार्थनगर, इंदिरानगर, छपवा, भुन्डी मोहल्ला के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकेगी। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी।