फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज छह घंटे बाधित रहेगी सोनौली के ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जारी चौड़ीकरण कार्य के कारण बुधवार को सोनौली सब स्टेशन से की जाने वाली विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह से बाधित रहेगी। यह जानकारी उपखंड अधिकारी विद्युत नौतनवा सतीश कुमार रावत ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मुड़िला में हाईवे चौड़ीकरण के लिए लाइन शिफ्टिंग कार्य होने के कारण बुधवार को सोनौली बिजली घर के अंतर्गत आने वाली ग्रामीण क्षेत्र के समस्त फीडर से विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। कार्य समाप्त होते ही पुनः आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। एसडीओ रावत ने उपभोक्ताओं से विद्युत संबंधित कार्यों को आपूर्ति बाधित होने से पहले ही निपटाकर विभाग का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें