फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंधी में पोल गिरने से 26 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 17 May 2025 07:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। शुक्रवार की शाम आधी-बारिश से सिसवा विद्युत उपकेंद्र के क्षेत्र में पोल गिरने से 26 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है। बताया गया है कि तेज आधी-पानी के कारण कोठीभार में बिजली के तार और खंभे टूट गए, जिससे वहां के 70 घरों की बिजली गुल हो गई। शरदेन्दु त्रिपाठी, अमित कसौधन, जनार्दन जायसवाल, जयराम, आत्मा मद्धेशिया, दिलीप, दिवाकर मद्धेशिया ने बताया कि 26 घंटे से बिजली नहीं आने से सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की हो रही है। घरों में लगे इनवर्टर भी बंद हो गए हैं। साथ ही बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने बताया कि आंधी से कई जगह विद्युत पोल टूट गए हैं, जिनकी मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें