फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 घंटे बिजली गुल, गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
जिला अस्पताल के बरामदे में उमस भरी गर्मी से बचने के लिए पंखा झलती महिला।
विज्ञापन
महराजगंज। चौक क्षेत्र के तमाम गांवों समेत स्थानीय नगर पंचायत में करीब 15 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। बताया जा रहा था कि चौक विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जलने की वजह से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब दो बजे से चौक उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप रही। रात से ही चौक नगर पंचायत, गौनरिया राजा, लालपुर, दरहटा, चैनपुर कम्हरिया कला, धरमौली समेत दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति बंद है। बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। लोगों के मोबाइल बंद हो गए। ओवरहेड टैंक से पानी का जलापूर्ति भी नहीं हो पाई। शाम को पांच बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद जनजीवन सामान्य हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें