वीडियो में घास खाता बिजली कर्मचारी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शहर के बैकुंठपुर पावर हाउस पर भोजन नहीं मिलने पर बिजली कर्मी मिथिलेस ने घास खाने का वीडियो वायरल किया है। बिजली कर्मी का दावा है कि उससे पुलिस निगरानी में 62 घंटे से ड्यूटी कराई जा रही है। उसने वीडियो में बताया कि पुलिस कर्मी बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। वीडियों में कर्मी बोल रहा है कि जो काम कर रहा है, उसे परेशान किया जा रहा है। खाने को कुछ नहीं दिया जा रहा है, तो घास खा रहा हूं। लगातार काम करने के कारण वह आक्रोश में है।