फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूलों में इलेक्ट्रिक वाहनों को दिया जाएगा बढ़ावा

Sat, 01 Feb 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्कूल वाहन के रूप में इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन बढ़ाया जाएगा। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग स्कूल संचालक और प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर उन्हें इलेक्ट्रिकल वाहन प्रयोग करने के लिए जागरूक करेगा। अब स्कूलों में इलेक्ट्रिक बसें चल सकेंगी। इसके लिए 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी भी दी जाएगी। उप संभागीय परिवहन विभाग (एआरटीओ) स्कूल संचालकों के साथ बैठक करेगा। इसमें इलेक्ट्रिक बस की अनिवार्यता से अवगत कराते हुए इसके फायदों के विषय में प्रेरित करेगा। जिले में लगभग 500 से अधिक स्कूल बसों का संचालन है। एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों को ज्यादा से ज्यादा स्कूलों में चलवाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें