सोनौली। नेपाल के रूपनदेही जिले की पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान पिकअप पर लदा दो करोड़ का इलेक्ट्रिक सिगरेट बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि लुंबिनी संस्कृति नगर पालिका में वाहनों की जांच के दौरान एक पिकअप की जांच में उसमें इलेक्ट्रिक सिगरेट बरामद हुआ। जिसका कोई बिल बीजक नहीं था। तस्करी की आशंका में चालक नारायण अग्रहरि निवासी, वार्ड नंबर 4, मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका, रूपनदेही को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग बुटवल को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद सिगरेट की कीमत करीब एक करोड़, इकहत्तर लाख पच्चीस हजार रुपये है।