फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Tue, 28 May 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा/सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा टोला सुकऊ निवासी गुलवारी देवी (65) की रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा टोला सुकऊ निवासी गुलवारी देवी रविवार देर रात घर पैदल आ रही थी। इस बीच सिंदुरिया से शिकारपुर की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। गुलवारी देवी के परिवार में पति रामप्यारे की पहले ही मौत हो चुकी है। दो पुत्र लक्ष्मी, सुनील और एक पुत्री अंजना है। थाना प्रभारी सिंदुरिया अजित प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेका गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें