फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दस दिन से बुजुर्ग लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। 10 दिनों से लापता बुजुर्ग अब तक घर नहीं लौटा है। घुघली थाना क्षेत्र के परसा गिदही दक्षिण टोला निवासी गणपति (60) बीते 18 जुलाई की शाम करीब चार बजे घर से सिसवा जाने के लिए निकले थे। 10 दिन बीत गया लेकिन अभी तक वे घर लौटकर नहीं आए। बहुत ही खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी है। परिजनों ने आशंका है कि कहीं उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए। महाराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के इमिलिया निवासी गुमशुदा व्यक्ति के रिश्तेदार दीनानाथ ने घुघली थाने में तहरीर देकर गुमसुदगी की सूचना दर्ज कराई है। एसओ सूरज कुमार ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें